मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर ली शपथ, हरिवंश भी फिर राज्यसभा जाएंगे

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को संसद भवन में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली। इस मौके पर एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उधर, उनके करीबी माने जाने वाले हरिवंश नारायण सिंह को भी राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए फिर से मनोनीत किया गया है। राज्यसभा में जाने के बाद यह लगभग साफ माना जा रहा है कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर आगे नहीं बने रहेंगे। दूसरी ओर, राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू ने हरिवंश को उच्च सदन के लिए नामित किया है।

दिल्ली की भूमिका और बदलती सियासत

नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के फैसले को बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। हाल के दिनों में पार्टी नेताओं द्वारा उन्हें मीडिया से दूर रखने की चर्चाएं भी रही हैं। बिहार के वरिष्ठ पत्रकार पुष्य मित्र का कहना है कि एक बार फिर बिहार की सत्ता को लेकर फैसले दिल्ली में तय होते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के राज्यसभा पहुंचने पर पीएम मोदी का बयान, बोले- संसद की गरिमा बढ़ाएंगे

उत्तराधिकारी की तलाश तेज

अब सबसे बड़ा सवाल बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर है। इस बीच नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम तेजी से चर्चा में है। हालांकि वे पहले राजनीति में आने को लेकर अनिच्छा जता चुके हैं, लेकिन अब उन्हें पार्टी में अहम जिम्मेदारी दिए जाने और संभावित तौर पर डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

https://samacharpost.live/2026/04/nitish-kumar-rajya-sabha-pm-modi-statement-parliament-experience/\
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment