मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कैमूर-रोहतास में विकास को रफ्तार, CM नीतीश कुमार देंगे 689 करोड़ की सौगात

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ लगातार जारी है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री कैमूर और रोहतास जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां करीब 689 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कैमूर जिले में मुख्यमंत्री 47 करोड़ रुपये की लागत से 43 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 162 करोड़ रुपये की लागत से 161 योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा। इन योजनाओं से सड़क, भवन और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें :पर्यटन निगम में 10.40 करोड़ का घोटाला, ईडी ने दर्ज किया 2026 का पहला केस

रोहतास में भी परियोजनाओं की सौगात

कैमूर के बाद मुख्यमंत्री रोहतास जिले का दौरा करेंगे। यहां 321 करोड़ रुपये की लागत से 129 योजनाओं का शिलान्यास और 159 करोड़ रुपये की लागत से 179 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। दोनों जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कार्यक्रम स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जीविका समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वे समीक्षा बैठक करेंगे और जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों से सीधे बातचीत करेंगे।

पहले जहानाबाद और अरवल का दौरा

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहानाबाद और अरवल जिले का दौरा किया था, जहां उन्होंने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

https://samacharpost.live/2026/03/jtdc-scam-10-crore-fraud-ed-case-ranchi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment