मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

माफी मांगो वरना…पाकिस्तान से नीतीश कुमार को धमकी, हिजाब विवाद अब अंतरराष्ट्रीय मोड़ पर

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हिजाब विवाद अब देशी राजनीति से अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद पाकिस्तान से धमकी मिलने लगी है। एक डॉन शहजाद भट्टी ने नीतीश कुमार को चेतावनी दी है और कहा है कि अगर उन्होंने संबंधित महिला से माफी नहीं मांगी, तो उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा। शहजाद भट्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा कि बिहार में एक बड़े पद पर बैठे व्यक्ति ने एक मुस्लिम महिला के साथ अनुचित व्यवहार किया। भट्टी ने चेतावनी दी, अब समय है माफी मांगने का, वरना जिम्मेदार संस्थानों को कार्रवाई करनी चाहिए। बाद में यह मत कहना कि चेतावनी नहीं दी गई थी।

यह भी पढ़ें :नए आरक्षण निर्धारण के बाद होंगे बिहार पंचायत चुनाव, आयोग की बड़ी घोषणा

मामला क्या है?

यह विवाद 15 दिसंबर 2025 को पटना में एक सरकारी कार्यक्रम से जुड़ा है। आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान डॉ. नुसरत परवीन मंच पर हिजाब पहने उपस्थित थीं। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका हिजाब खींच दिया। वीडियो में महिला डॉक्टर काफी असहज और घबराई हुई नजर आईं।

राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होते ही विपक्षी दलों राजद, कांग्रेस और AIMIM ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला और इस्तीफे की मांग की। जनता और सोशल मीडिया पर यह घटना महिला अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन बताई जा रही है। सत्ता पक्ष इसे गलत इरादा नहीं मान रहा है, जबकि सामाजिक संगठन इसे व्यक्तिगत अधिकारों का मुद्दा बता रहे हैं। सरहद पार पाकिस्तान से आने वाली धमकियों ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। हिजाब विवाद अब केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय ध्यान और सुरक्षा चिंता का विषय बन गया है।

https://samacharpost.live/2025/12/bihar-panchayat-election-2026-reservation-update/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment