मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा, पीएम मोदी और अमित शाह से करेंगे मुलाकात

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए सरकार बनने के बाद पहली बार दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अहम मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी दिल्ली में मौजूद रहेंगे।

दिल्ली पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

रविवार को दिल्ली पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगवानी की। इसके बाद उनके आवास पर जदयू के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे।

पीएम मोदी से मुलाकात में इन मुद्दों पर चर्चा संभव

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच होने वाली बैठक में केंद्र–राज्य समन्वय को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। बैठक में बिहार के विकास कार्य, आगामी योजनाएं, केंद्र की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और राज्य के बकाया फंड जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार से जुड़े विषयों पर भी बातचीत की संभावना है।

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस SI भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, 30 दिसंबर से जारी होगा एडमिट कार्ड

अमित शाह से भी होगी अहम बैठक

मुख्यमंत्री की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात प्रस्तावित है। इस बैठक में कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक सहयोग और राजनीतिक समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

स्वास्थ्य जांच के बाद पटना वापसी

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी कराएंगे। सभी बैठकों के बाद वे सोमवार शाम तक पटना लौट सकते हैं।

मांझी के बयान से एनडीए में हलचल

इधर दिल्ली में बैठकों के बीच केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बयान से एनडीए की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मांझी ने कहा है कि अगर उन्हें राज्यसभा नहीं मिली तो वे केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।

https://samacharpost.live/2025/12/bpssc-si-recruitment-2025-exam-schedule/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment