मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना में CM नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 एएनएम (ANM) को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह कार्यक्रम पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ये नियुक्तियां लंबे समय से लंबित प्रक्रिया का हिस्सा थीं, जिन्हें अब पूरा कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें :बिहार में गेहूं खरीद में 91% की कटौती, MSP से वंचित रह सकते हैं किसान

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का उद्देश्य

ANM नियुक्तियों के तहत सरकार का उद्देश्य राज्य के हर हिस्से में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। विशेष रूप से मातृ और शिशु स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना इसका मुख्य फोकस है। एएनएम को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। ये टीकाकरण, प्रसव सेवाओं और प्राथमिक उपचार जैसी जिम्मेदारियां संभालती हैं।

रोजगार और स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव

इस बड़ी संख्या में एएनएम की नियुक्ति को स्वास्थ्य क्षेत्र में अहम सुधार माना जा रहा है। सरकार की इस पहल से न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा।

https://samacharpost.live/2026/04/bihar-wheat-procurement-cut-91-percent-farmers-msp-impact/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment