मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 50 से अधिक घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :मथुरा में दिल्ली–आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया। कम दृश्यता के कारण सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें :नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

राहत-बचाव कार्य जारी, दमकल और एंबुलेंस तैनात

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत कार्य में 11 दमकल गाड़ियां और 14 एंबुलेंस लगाई गईं। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। सुरक्षा कारणों से एक्सप्रेसवे के इस हिस्से में यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसके बाद पीछे से आ रही कई बसें उससे टकरा गईं और आग फैल गई। हादसे के समय बसों में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया- पुलिस

मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हादसे में सात बसें और तीन कारें शामिल थीं। चार लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 25 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई गई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान

मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है और हर संभव मदद की जा रही है।

https://samacharpost.live/2025/12/nitish-cabinet-meeting-today-key-decisions-bihar/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment