मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नितिन नबीन 23 दिसंबर को करेंगे बिहार दौरा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 23 दिसंबर को पहली बार बिहार का दौरा करेंगे। पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल मैदान तक रोड शो में शामिल होंगे। मिलर हाई स्कूल में उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। रोड शो के दौरान नबीन हाई कोर्ट के पास बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और जेपी गोलंबर व इनकम टैक्स चौराहा पर पुष्प अर्पित करेंगे।

यह भी पढ़ें :समस्तीपुर से गुजरेंगे दो मेगा एक्सप्रेस-वे, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नितिन नबीन का पहला बिहार आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए खास है। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा बना रहेगा। संगठन में बेहतर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। बिहार के किसी नेता का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला आगमन माना जा रहा है, जिससे पार्टी में उत्साह का माहौल है।

https://samacharpost.live/2025/12/samastipur-mega-expressway-ruxaul-haldia-patna-purnia/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment