मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नीतीश के दिल्ली जाने की चर्चा के बीच गरमाई बिहार की राजनीति, JDU ऑफिस में गूंजा नारा-“बिहार का CM कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो”

--Advertisment--

  • राज्यसभा नामांकन के बाद बढ़ी अटकलें, जेडीयू दफ्तर पहुंचे निशांत कुमार का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्यता के लिए नामांकन करने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि अगर वह दिल्ली की राजनीति में जाते हैं तो राज्य में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इसी बीच उनके बेटे निशांत कुमार की सक्रियता ने सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी है। बुधवार को वह अचानक जदयू के कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और नारे लगाए बिहार का CM कैसा हो… निशांत कुमार जैसा हो। दरअसल, निशांत कुमार ने 8 मार्च को औपचारिक रूप से जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद से वह लगातार पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय नजर आ रहे हैं। बुधवार को वह पार्टी कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में भी पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि हर बुधवार को पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाया जाता है, जिसमें आम लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं।

यह भी पढ़ें :पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां का बड़ा दावा: बंगाल में टूटेगा ममता बनर्जी का घमंड, भाजपा बनाएगी सरकार

पार्टी के भीतर क्या बन रहा समीकरण?

गौरतलब है कि निशांत कुमार को जेडीयू की सदस्यता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने दिलाई थी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या जेडीयू के भीतर निशांत कुमार को भविष्य के नेतृत्व के रूप में तैयार किया जा रहा है, या फिर नीतीश कुमार के संभावित दिल्ली जाने की चर्चाओं के बीच पार्टी के अंदर राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश हो रही है।

https://samacharpost.live/2026/03/dulal-bhuiyan-claim-bjp-government-west-bengal-mamata-banerjee/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment