मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

शादी के तीन महीने बाद नवविवाहित दंपती के शव मिले, कमरे में फंदे से लटके मिले पति-पत्नी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: बिहार के वैशाली जिले में एक नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पकरी गांव में पति-पत्नी के शव बंद कमरे के अंदर फंदे से लटके मिले। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय रवि कुमार और उनकी 21 वर्षीय पत्नी उर्मिला कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों की शादी 27 फरवरी 2026 को धूमधाम से हुई थी। उर्मिला कुतुबपुर सैदपुर गांव की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि रविवार रात दोनों खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई।

खिड़की से झांका तो दिखा दर्दनाक दृश्य

परिजनों ने खिड़की से अंदर देखा तो पति-पत्नी के शव फंदे से लटके मिले। यह दृश्य देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलने पर बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर के रेड़ादिरी टोला में गहराया पेयजल संकट, 1 किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण

आत्महत्या की आशंका, लेकिन जांच जारी

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/06/manoharpur-water-crisis-redadiri/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment