मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक विवाद के बीच CBI जांच के आदेश

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :NEET UG 2026 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। पेपर लीक और परीक्षा की गोपनीयता पर उठे सवालों के बाद केंद्र सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है। अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। इस फैसले के बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों में चिंता और तनाव का माहौल है।

यह भी पढ़ें :हजारीबाग में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी, 8 घायल

3 मई को हुई थी परीक्षा

NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई को देशभर में किया गया था। परीक्षा के बाद राजस्थान में कथित “गेस पेपर” को लेकर विवाद शुरू हुआ। दावा किया गया कि गेस पेपर के कई सवाल असली प्रश्नपत्र से मेल खा रहे थे। मामला सामने आने के बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हुईं और शुरुआती जांच में परीक्षा की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठे। इसके बाद सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।

NTA ने दोबारा परीक्षा कराने की पुष्टि की

NTA ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। एजेंसी के अनुसार जिन छात्रों ने पहले परीक्षा दी थी, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। नई परीक्षा तिथि और आगे की प्रक्रिया जल्द आधिकारिक तौर पर घोषित की जाएगी।

छात्रों में तनाव और नाराजगी

परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के बीच मिला-जुला माहौल देखने को मिल रहा है। कुछ छात्रों का कहना है कि अगर परीक्षा में गड़बड़ी हुई है तो दोबारा परीक्षा कराना जरूरी है, ताकि मेहनती छात्रों के साथ न्याय हो सके। वहीं कई छात्र दोबारा तैयारी और मानसिक दबाव को लेकर परेशान हैं। सोशल मीडिया और कोचिंग संस्थानों में भी इस फैसले को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।

अभिभावकों की भी बढ़ी चिंता

अभिभावकों का कहना है कि महीनों की तैयारी, यात्रा और खर्च के बाद फिर से परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं होगा। खासकर दूरदराज क्षेत्रों के छात्रों के लिए यह फैसला और चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। साथ ही लोग यह सवाल भी उठा रहे हैं कि इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं बार-बार कैसे सामने आ रही हैं।

https://samacharpost.live/2026/05/hazaribagh-e-rickshaw-fell-into-barwan-river/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment