मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

NEET री-एग्जाम से पहले बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, परीक्षार्थियों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार सरकार ने NEET UG री-एग्जाम 2026 से पहले परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को राज्य की सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी। यह फैसला NEET री-एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

यह भी पढ़ें :सिस्टम से तंग युवाओं के गुस्से का नतीजा है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’: जयराम महतो

21 जून को होगा NEET री-एग्जाम

NTA ने NEET UG 2026 का री-एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित करने का फैसला लिया है। इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा को कथित पेपर लीक मामले के बाद 12 मई को रद्द कर दिया गया था। अब दोबारा परीक्षा आयोजित किए जाने को लेकर राज्य सरकार भी व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुट गई है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश

सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, मंदिरों और गैर-सरकारी संगठनों से अपील की है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख स्थानों पर छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू, शरबत और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जाए।

अतिरिक्त बसें भी चलेंगी

सरकार की ओर से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा के दिन अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत न हो। इस फैसले से दूर-दराज इलाकों से आने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही छात्रों और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार छात्रों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

https://samacharpost.live/2026/05/jairam-mahato-on-cockroach-janata-party-youth-anger/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment