मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA आज करेगा उम्मीदवार के नाम का ऐलान

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) आज (मंगलवार) अपने उम्मीदवार का नाम घोषित करेगा। यह निर्णय दिल्ली में हुई एनडीए नेताओं की उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को उम्मीदवार तय करने का अधिकार सौंपा गया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि पीएम मोदी और नड्डा द्वारा चुने गए उम्मीदवार को सभी सहयोगी दलों का पूर्ण समर्थन मिलेगा।

बैठक में कई दिग्गज नेता शामिल

बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, चिराग पासवान, श्रीकांत शिंदे, लवू कृष्ण देवरायलु और रामदास अठावले समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहले ही भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं।

9 सितंबर को होगा चुनाव

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को निर्धारित है। यह चुनाव मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हो रहा है। वहीं, विपक्ष भी इस पद के लिए संयुक्त उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।

https://samacharpost.live/2025/08/akhilesh-yadav-tribute-shibu-soren-nemra-visit/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची : कोलकाता हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोलकाता हादसे पर झारखंड के नेताओं ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

रामगढ़ : नेमरा में रूपी सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम के लिए रूट-पार्किंग प्लान जारी, QR कोड से मिलेगी जानकारी

दिल्ली : ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग, कनॉट प्लेस में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन का विरोध

हजारीबाग : सेवई-ओबरा सड़क को हजारीबाग पथ प्रमंडल के अधीन करने की मांग, अन्नपूर्णा देवी को सौंपा ज्ञापन

रांची : नेमरा पहुंचकर देवेंद्र नाथ महतो ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात, शोक की घड़ी में बंधाया ढांढस

Leave a Comment