मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नवादा में हाथियों का तांडव: 58 वर्षीय व्यक्ति को पटक-पटक कर मार डाला, एक महीने में दूसरी मौत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : नवादा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार रात हाथियों के झुंड ने एक 58 वर्षीय व्यक्ति को पटक-पटक कर मार डाला। यह घटना गोविंदपुर प्रखंड के माधोपुर पंचायत स्थित जेठसारी टोला (आनंद नगर) की है।

गांव में घुसा हाथियों का झुंड, मची अफरा-तफरी

सूत्रों के अनुसार, रात करीब 10 बजे हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया और उत्पात मचाने लगा। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान बच्चू राम (58 वर्ष) हाथियों की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि एक हाथी ने उन्हें पटक-पटक कर मार डाला। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घरों को भी पहुंचाया नुकसान, दहशत का माहौल

हाथियों के झुंड ने कई घरों को भी नुकसान पहुंचाया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग रात में घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पिछले एक महीने में यह दूसरी मौत है। इससे पहले 8 अप्रैल को इसी पंचायत में ब्रह्मदेव यादव की पत्नी मुन्ना देवी की भी हाथी के हमले में जान चली गई थी।

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से 10 साल के बच्चे की मौत

वन विभाग की टीम पहुंची, एक हाथी अब भी सक्रिय

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि करीब 24 हाथियों का झुंड पिछले एक महीने से क्षेत्र में सक्रिय था। हालांकि, टीम ने झुंड को रजौली के जंगल की ओर खदेड़ दिया है, लेकिन एक हाथी अब भी इलाके में भटक रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/05/aurangabad-child-death-electric-wire-accident-suhi-village-negligence/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment