मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नवादा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत; दो घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : नवादा जिले में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा हिसुआ थाना क्षेत्र के महादेव मोड़ के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में युवक को मृत घोषित किया गया

मृतक की पहचान हिसुआ निवासी 30 वर्षीय शुभम पंडित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुभम अपने दोस्तों के साथ बाइक से थाना रोड से महादेव मोड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने शुभम पंडित को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: पटना के बाढ़ में गंगा नदी में नाव पलटी, 2 लोगों की मौत; 5 लापता

दो घायलों का इलाज जारी

घायलों की पहचान रोशन पंडित और सोनू मियां के रूप में हुई है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

https://samacharpost.live/2026/05/patna-barh-ganga-ghat-boat-accident-five-missing/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment