मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नरेंद्र नारायण यादव बने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष, निर्विरोध निर्वाचित

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार में नई सरकार के गठन के बाद जेडीयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया। उन्होंने इस पद के लिए 2 दिसंबर 2025 को नामांकन दाखिल किया था और निर्विरोध निर्वाचित हुए।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी देंगे मरीजों को सीधे चिकित्सीय सेवा, 100 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का उद्घाटन

विधानसभा सत्र और शपथ ग्रहण समारोह

नई एनडीए सरकार की वापसी के बाद बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाया गया। पांच दिवसीय सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर सबसे वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव को प्रोक्टेम स्पीकर चुना गया, जिन्होंने सभी विधायकों को शपथ दिलाई।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव

विधायकों के शपथ ग्रहण के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसमें बीजेपी विधायक प्रेम कुमार को अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। स्पीकर ने नामांकन के लिए 3 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक का समय तय किया। इस दौरान कोई अन्य सदस्य नामांकन नहीं दाखिल कर पाया, जिससे नरेंद्र नारायण यादव निर्विरोध उपाध्यक्ष बने। विपक्ष के किसी सदस्य ने इस चुनाव का विरोध नहीं किया।

https://samacharpost.live/2025/12/jamshedpur-health-minister-100-bed-hospital-inauguration/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment