Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : मुजफ्फरपुर के धर्मपुर चौक के पास राम हरि थाना क्षेत्र में सोमवार को बाइक पर सवार युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली सीधे सीने में लगी, जिससे युवक मंटू साह (35) मौके पर ही मौत हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल कर अपराधियों की पहचान की कोशिश कर रही है। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़ें: खलिहान में धान खाने पहुंचा हाथियों का झुंड, भगाने गई महिला को कुचलकर मार डाला

घटना के बाद ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार कर दिया और वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग की। पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।



















