मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बेकाबू होकर नदी में गिरा कंटेनर, चालक-उपचालक बाल-बाल बचे

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब एक कंटेनर अनियंत्रित होकर करजा बाया नदी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें :पुल पर स्कॉर्पियो से अचानक निकला धुआं, अफरा-तफरी से कुछ देर रोका गया ट्रैफिक

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, कंटेनर रेवा रोड में दूध उतारकर मुजफ्फरपुर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान करजा बाया नदी पुल के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने अचानक कट मार दिया। कंटेनर चालक स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गया। हादसे के बाद कंटेनर का चालक और उपचालक तुरंत बाहर निकल आए और सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इसकी सूचना दी।

कंटेनर क्रेन से बाहर निकाला गया

करजा थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कंटेनर को क्रेन की सहायता से नदी से बाहर निकाला गया। इस दौरान कुछ समय के लिए रेवा रोड पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम हटाकर स्थिति को सामान्य किया।स्थानीय युवक रंजीत कुमार ने बताया कि “कंटेनर गिरते समय बहुत तेज आवाज हुई। लोगों को लगा बड़ा हादसा हो गया, लेकिन चालक और उपचालक सुरक्षित निकल आए।”

https://samacharpost.live/2025/11/gaya-delha-pul-scorpio-se-dhuaan-traffic-ruka-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment