मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, 5 बच्चियां डूबीं; एक का शव बरामद, 4 की तलाश जारी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के मुंगेर जिले में बुधवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गंगा घाट पर नहाने गई चार सगी बहनों समेत पांच बच्चियां गंगा की तेज धारा में बह गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, वासुदेवपुर निवासी क्रांति पासवान की चार बेटियां और रामअवतार पासवान की एक बेटी गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंची थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्नान के दौरान सभी बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और तेज बहाव की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी की तेज धारा के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें :दीघा में पुलिस अधिकारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

NDRF-SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और परिजन मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय गोताखोरों और नावों की मदद से गंगा के विभिन्न हिस्सों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। खोज अभियान के दौरान एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि चार अन्य बच्चियों की तलाश जारी है। एक बच्ची का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घाट पर पहुंच गए।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण नदी का बहाव तेज हो जाता है, लेकिन कई घाटों पर चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी में स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतें और बच्चों को अकेले घाट पर न जाने दें।

https://samacharpost.live/2026/06/patna-digha-two-police-officers-shot-one-dead/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment