मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मोशन रांची के विस्तारित एवं आधुनिक परिसर का उद्घाटन, मिलेगा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले प्रतिष्ठित संस्थान मोशन रांची के विस्तारित एवं आधुनिक परिसर का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। नए परिसर का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। यह परिसर लालपुर स्थित श्री राम नियोटिया बिल्डिंग के द्वितीय तल पर स्थापित किया गया है। उद्घाटन समारोह में मोशन रांची के सेंटर चेयरमैन महेंद्र अग्रवाल, डायरेक्टर कृष्णा अग्रवाल, को-डायरेक्टर सृष्टि डालमिया, सेंटर हेड नीरज कुमार सहित संस्थान की पूरी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा जगत से जुड़े कई लोग भी शामिल हुए।

छात्रों की सफलता के लिए निरंतर प्रयास का भरोसा

इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि मोशन रांची का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और उत्कृष्ट मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि संस्थान छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। संस्थान ने अपने लोकप्रिय संकल्प “मोशन है तो भरोसा है” को दोहराते हुए छात्रों और अभिभावकों का विश्वास बनाए रखने का संकल्प भी व्यक्त किया। मोशन रांची ने अपनी शैक्षणिक यात्रा 18 फरवरी 2020 को मात्र 67 विद्यार्थियों के साथ शुरू की थी। संस्थान के अनुसार, वर्ष 2026 में छात्र संख्या बढ़कर 450 से अधिक हो गई है। बेहतर परिणामों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के कारण संस्थान ने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें: साहेबगंज में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7.88 ग्राम MDMA के साथ युवक गिरफ्तार

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया परिसर

नए परिसर में छात्रों के लिए आधुनिक कक्षाएं, उन्नत शैक्षणिक संसाधन और बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराई गई है। संस्थान प्रबंधन का कहना है कि विस्तारित परिसर विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए और अधिक अनुकूल माहौल प्रदान करेगा। मोशन रांची का मानना है कि नए परिसर के साथ संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करेगा और अधिक से अधिक छात्रों को उनके करियर लक्ष्यों तक पहुंचाने में मददगार साबित होगा।

https://samacharpost.live/2026/06/sahebganj-mdma-drugs-seized-youth-arrested-radhanagar-police/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment