मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप की टक्कर में 4 की मौत, कई घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के मोतिहारी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुगौली थाना क्षेत्र के छपवा–बेतिया मुख्य मार्ग पर ऑटो और तेज रफ्तार पिकअप की जोरदार टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें :मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, 5 बच्चियां डूबीं; एक का शव बरामद, 4 की तलाश जारी

आमने-सामने की टक्कर से मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार, ऑटो सवार यात्री छपवा की ओर जा रहे थे, तभी बेतिया की दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया है। हादसे में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है: रुबिना खातून (30), आयसा खातून (22), जयद खान (7) और भैरों साह।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है।

https://samacharpost.live/2026/06/munger-ganga-snan-5-girls-drowned-one-body-recovered-search-operation-on/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment