MBBS परीक्षा धांधली केस की जांच के लिए कमिटी गठित, पेपर लीक और कॉपी छेड़छाड़ की होगी जांच

Meenu | April 11, 2026 | 03:25 PM IST

Samachar Post डेस्क,पटना :पटना में MBBS परीक्षा में कथित पेपर लीक और उत्तर पुस्तिकाओं में छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोपों के बाद प्रशासनिक भवन में उच्चस्तरीय बैठक हुई और जांच कमिटी का गठन किया गया। बैठक प्रभारी निदेशक सह डीन (अकादमिक) डॉ. ओम कुमार की अध्यक्षता में हुई। जांच के लिए पीएसएम विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार की अगुवाई में तीन सदस्यीय कमिटी बनाई गई है।

यह भी पढ़ें :बिहार पंचायत चुनाव में परिसीमन की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

कब तक होगी जांच?

प्रशासन ने निर्देश दिया है कि कमिटी अगले 7 कार्य दिवस में मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। छात्रों द्वारा 13 मार्च को ई-मेल के माध्यम से पेपर लीक की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर एक महीने बाद कमिटी बनी है। प्राचार्य डॉ. रंजीत गुहा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जांच कमिटी से बाहर रखा गया है और किसी भी बैठक की जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कॉपियों में हस्ताक्षर मिलान न होने जैसे गंभीर अनियमितताओं की भी बात कही है।

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

मामले ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों और अधिकारियों के बीच विवाद के चलते जांच प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Share this news

संबंधित खबरें