मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, मारवाड़ी रोड पर रोज लग रहा जाम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : शहर के मारवाड़ी रोड, खासकर सब्जी मंडी इलाके में इन दिनों ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सुबह से शाम तक यहां जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्कूल टाइम में बढ़ जाती है समस्या

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह और दोपहर के स्कूल समय में हालात सबसे ज्यादा बिगड़ जाते हैं। वैन, रिक्शा, टेम्पू और अन्य वाहनों की भीड़ के कारण सड़क पूरी तरह जाम हो जाती है। इससे बच्चों को स्कूल पहुंचाने में दिक्कत होती है और कई बार उन्हें सड़क पर ही इंतजार करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: पाकुड़ का टीनबगला पोखर बना कूड़ाघर, गंदगी से बढ़ा बीमारी का खतरा

श्रद्धालुओं को भी परेशानी

मारवाड़ी रोड के किनारे स्थित मंदिर में पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी जाम की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ और अव्यवस्था के कारण मंदिर तक पहुंचना कठिन हो जाता है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले दुकानदार भी इस समस्या से प्रभावित हैं। लगातार जाम और वाहनों की आवाजाही से उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है और ग्राहकों को भी परेशानी हो रही है।

लोगों की मांग, व्यवस्था में सुधार हो

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मारवाड़ी रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। अतिक्रमण हटाने, नियमित निगरानी और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती से स्थिति में सुधार लाया जा सकता है। लगातार बढ़ती समस्या के बीच अब लोगों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

https://samacharpost.live/2026/03/pakur-tinbagla-pond-dirty-water-garbage-health-risk-jharkhand-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment