मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट – यात्रियों को होगी दिक्कत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : दक्षिण-पूर्व रेलवे के शालीमार स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण टाटानगर से चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को 13 से 23 नवंबर 2025 के बीच रद्द या शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इस वजह से टाटानगर, हावड़ा, राउरकेला, बिलासपुर, दुर्ग, नागपुर और मुंबई जाने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

रद्द की गई ट्रेनें

  • 12152 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस – 14, 15, 21 नवंबर
  • 18029 एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस – 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 22, 23 नवंबर
  • 18030 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस – 13 से 21 नवंबर तक (प्रतिदिन)
  • 12151 एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस – 12, 13, 19 नवंबर

यह भी पढ़ें: रांची में सहियाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर पहली बार विशेष कार्यशाला, राज्य में अनूठी पहल

शॉर्ट टर्मिनेट की गई ट्रेनें

  • 12101 एलटीटी–शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस – 18 नवंबर को सांतरागाछी पर शॉर्ट टर्मिनेट
  • 12102 शालीमार–एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस – 20 नवंबर को सांतरागाछी में शॉर्ट टर्मिनेट
  • 12905 पोरबंदर–शालीमार एक्सप्रेस – 19 नवंबर को सांतरागाछी में शॉर्ट टर्मिनेट
  • 12906 शालीमार–पोरबंदर एक्सप्रेस – 21 नवंबर को सांतरागाछी में शॉर्ट टर्मिनेट

रेलवे की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनों की सूची की जांच अवश्य करें। साथ ही अग्रिम टिकट बुकिंग से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है ताकि यात्रा के दौरान किसी असुविधा से बचा जा सके।

https://samacharpost.live/2025/11/first-mental-health-workshop-for-sahiya-workers-ranchi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment