मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मैथिली साहित्य के वरिष्ठ कवि बुद्धिनाथ झा को ‘शकुंतला-भुवनेश्वरी पुरस्कार 2026’

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची:मैथिली साहित्य जगत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वरिष्ठ कवि और लेखक बुद्धिनाथ झा को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित ‘शकुंतला-भुवनेश्वरी पुरस्कार’ देने की घोषणा की गई है। यह सम्मान शकुंतला भुवनेश्वरी मैथिली-संस्कृत संवर्द्धन न्यास द्वारा प्रदान किया जाता है।

एक लाख रुपये और सम्मान

न्यास की ओर से बताया गया कि इस पुरस्कार के तहत बुद्धिनाथ झा को 1 लाख रुपये नकद शॉल प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान हर साल साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले रचनाकार को दिया जाता है। तीन सदस्यीय चयन समिति के अनुसार, बुद्धिनाथ झा मैथिली के ऐसे रचनाकार हैं, जिनकी गद्य और पद्य दोनों पर मजबूत पकड़ है। उन्होंने महाभारत जैसे शास्त्रीय ग्रंथ को भी मैथिली में सहज और भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी लेखनी में परंपरा और आधुनिकता का संतुलित मेल देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें: महिला वकील से मारपीट मामले में अधिवक्ता महेश तिवारी दोषी, लाइसेंस निलंबित

मधुबनी से बोकारो तक पहचान

बुद्धिनाथ झा का पैतृक घर बिहार के मधुबनी जिले के नागदह में है। वे झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत रहे और सेवानिवृत्ति के बाद पूरी तरह साहित्य सृजन में सक्रिय हैं। घोषणा के बाद रांची सहित विभिन्न स्थानों के साहित्यकारों ने उन्हें बधाई दी। कई शिक्षाविदों, लेखकों और सांस्कृतिक हस्तियों ने इसे मैथिली साहित्य के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

पहले भी मिल चुका है कई दिग्गजों को सम्मान

यह पुरस्कार पहले भी मैथिली साहित्य के कई प्रमुख रचनाकारों को दिया जा चुका है। न्यास के मुख्य न्यासी चंद्र मोहन कर्ण ने कहा कि बुद्धिनाथ झा का योगदान मैथिली भाषा और साहित्य को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण रहा है। न्यास के अनुसार, उन्हें यह सम्मान जल्द ही एक सादे समारोह में प्रदान किया जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/04/mahesh-tiwari-advocate-suspended-woman-lawyer-assault-case-ranchi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment