मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मधेपुरा हादसा: मेला देखकर लौट रहे दोस्तों की कार नदी में गिरी, 3 की मौत, 1 लापता

--Advertisment--

  • रामनवमी के दिन दर्दनाक दुर्घटना, अरार पुल से रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी कार

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : मधेपुरा जिले में रामनवमी के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक युवक अब भी लापता है। हादसा उस समय हुआ जब चारों दोस्त मेला देखकर देर रात घर लौट रहे थे। घटना अरार थाना क्षेत्र में अरार पुल पर हुई, जहां तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। चारों दोस्त रामनवमी के मौके पर ग्वालपाड़ा में लगे दीनाभद्री मेले से लौट रहे थे।

3 शव बरामद, 1 की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तीन युवकों के शव नदी से निकाल लिए गए हैं, जबकि चौथे युवक की तलाश जारी है। पानी अधिक होने के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: सांसद लवली आनंद ने की नीतीश कुमार की तारीफ, बोलीं बिहार को ‘जीरो से शिखर’ तक पहुंचाया

मृतकों की पहचान

हादसे में मृत तीन युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है, घनश्याम कुमार (28), निवासी स्टेशन चौक, मधेपुरा, अंकित कुमार (27), निवासी बसनही, सहरसा, बसंत कुमार, निवासी सौरबाजार, सहरसा वहीं, लापता युवक की पहचान सागर कुमार (जयपालपट्टी, मधेपुरा) के रूप में हुई है।

इलाके में पसरा मातम

इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। सहरसा और मधेपुरा दोनों जिलों में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/03/lovely-anand-praises-nitish-kumar-bihar-development-women-reservation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment