मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सांसद लवली आनंद ने की नीतीश कुमार की तारीफ, बोलीं बिहार को ‘जीरो से शिखर’ तक पहुंचाया

--Advertisment--

  • इंफ्रास्ट्रक्चर और महिला आरक्षण को बताया बड़ी उपलब्धि, राज्यसभा अटकलों पर भी दिया बयान

Samachar Post रिपोर्टर, पटना: लवली आनंद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामकाज की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को “जीरो से शिखर” तक पहुंचाने का ऐतिहासिक काम किया है। लवली आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री की सियासी दूरअंदेशी और बड़े फैसलों ने राज्य की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने खास तौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की नीति को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उनके मुताबिक, पुल-पुलियों का जाल बिछाने और प्रशासनिक सुधारों से बिहार को नई दिशा मिली है।

यह भी पढ़ें: राबड़ी आवास पर तेज प्रताप की मौजूदगी से सियासी हलचल, क्या पिघल रही है लालू परिवार की दूरियां?

महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

सांसद ने कहा कि सरकार की नीतियों का असर यह है कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं दरोगा समेत कई अहम पदों पर कार्यरत हैं, जो बदलाव का स्पष्ट संकेत है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं पर लवली आनंद ने इसे उनका निजी फैसला बताया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इससे आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच थोड़ी बेचैनी जरूर है।

सीएम से की अपील

लवली आनंद ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि बिहार के बेहतर भविष्य के लिए वे अपने फैसले पर गहराई से विचार करें और राज्य का नेतृत्व करते रहें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वह उसके साथ खड़ी रहेंगी।

https://samacharpost.live/2026/03/tej-pratap-yadav-rabri-residence-family-reunion-video-bihar-politics/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment