मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: 12 चक्का ट्रक कार पर पलटा, पति की मौत, पत्नी गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,लातेहार :झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग स्थित डेढ़टंडवा घाटी में हुआ। जानकारी के अनुसार, ओडिशा नंबर का एक अनियंत्रित 12 चक्का ट्रक झारखंड नंबर की कार पर पलट गया। कार में लोहरदगा निवासी प्रकाश साहू और उनकी पत्नी श्याम प्यारी देवी सवार थे। ट्रक के पलटते ही दोनों कार में फंस गए। प्रकाश साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी को पहले चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :बोकारो में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

हाइड्रा से चला रेस्क्यू ऑपरेशन, लगा लंबा जाम

बताया जा रहा है कि दंपती चंदवा के एक मंदिर में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होकर देर शाम घर लौट रहे थे। इसी दौरान घाटी में यह हादसा हो गया। ट्रक के पलटते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे। हाइड्रा मशीन की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे के कारण डेढ़टंडवा घाटी में लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने राहत-बचाव कार्य के बाद धीरे-धीरे सामान्य कराया। थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/02/bokaro-road-accident-pushpa-devi-death-ukrid-mod-lakdi-gola/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment