मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लातेहार में हाथियों के हमले में 19 वर्षीय युवक की मौत

--Advertisment--

  • खेत में काम करते समय हुआ हमला

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के भैंसादोन गांव में जंगली हाथियों के हमले में 19 वर्षीय युवक आर्यन लोहरा की मौत हो गई। आर्यन, बालूमाथ निवासी प्रमुख लोहरा के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, वह अपने आलू के खेत में पानी दे रहे थे, तभी चार हाथियों का झुंड अचानक खेत की ओर आ गया।

मौके पर ही तोड़ा दम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथियों ने आर्यन को पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, इसलिए समय रहते उन्हें बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें: रांची के ओरमांझी में जंगली हाथी के गांव में घुसने से मच गई अफरा-तफरी

पुलिस और वन विभाग मौके पर

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि हाथियों के झुंड से बिछड़े एक हाथी के हमले में युवक की जान गई है।

परिजनों को तत्काल मुआवजा

वन विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल 40 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया है। शेष राशि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदान की जाएगी।

ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

रेंजर महतो ने ग्रामीणों से रात में अकेले बाहर न निकलने की अपील की और कहा कि क्षेत्र में हाथियों का लगातार विचरण हो रहा है। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद पर्याप्त सतर्कता नहीं बरती जा रही है।

https://samacharpost.live/2025/12/ranchi-ormanji-wild-elephant-attack/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment