हिरासत से रिहा हुए देवेंद्र नाथ महतो, समर्थकों ने निकाला जुलूस

Samachar Post रिपोर्टर,लातेहार :जेएलकेएम के उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है। रिहाई के बाद बालूमाथ में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर खुशी जाहिर की। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 21 जून की शाम आरा-चमातु स्थित मगध कोल परियोजना क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र नाथ महतो को हिरासत में लिया था। वे तीन मासूम बच्चों की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय और उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। हिरासत से रिहा होने के बाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बालूमाथ में जुलूस निकाला। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए अपने नेता के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :भवन नियमीतीकरण पोर्टल में तकनीकी दिक्कत से आवेदक परेशान, फीस भुगतान विकल्प नहीं हुआ सक्रिय

तीन बच्चों की मौत को लेकर उठाई आवाज

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि कोयला खनन के लिए बनाए गए गड्ढेनुमा तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, लेकिन अब तक पीड़ित परिवार को पर्याप्त राहत या मुआवजे की घोषणा नहीं की गई है।

CCL प्रबंधन पर लगाए आरोप

महतो ने आरोप लगाया कि कोलियरी क्षेत्र के रैयतों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

पुनर्वास और अधिकारों की मांग

उन्होंने प्रशासन और CCL प्रबंधन से रैयतों के पुनर्वास, मुआवजा और अधिकारों को सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

संबंधित खबरें