मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

करंट की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत, सब्जी तोड़ते समय हुआ हादसा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :लातेहार जिले के बरियातू थाना क्षेत्र के बजरमरी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सब्जी तोड़ते समय करंट की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।

यह भी पढ़ें :जमीन घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची के कई ठिकानों पर छापेमारी

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, बजरमरी गांव निवासी विनय उरांव अपने घर की छत पर बोदी (सब्जी) तोड़ रहे थे। छत के पास से बिजली का तार गुजर रहा था। अचानक विनय उस तार के संपर्क में आ गए और करंट लगने से छटपटाने लगे। पास में ही मौजूद चचेरा भाई प्रकाश उरांव उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों छत पर बेहोश होकर गिर पड़े।

मौके पर अफरातफरी

घटना देखते ही आसपास के लोग दौड़े और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में कोहराम

दोनों भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि छत पर बिजली का खुला तार था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

ग्रामीणों की मांग

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतकों के परिवार को तत्काल मुआवजा और सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।

https://samacharpost.live/2025/09/ranchi-ed-raid-land-scam-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment