मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लैंड फॉर जॉब मामला: दिल्ली कोर्ट में आज लालू परिवार की अहम सुनवाई

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट में बड़ी सुनवाई हो सकती है। इस बहुचर्चित केस में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अदालत में पेश होंगे। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेता मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

अदालत का आदेश और सुनवाई का महत्व

कोर्ट ने लालू परिवार को 25 फरवरी तक सशरीर पेश होने का आदेश दिया था। उनके दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव पहले ही अदालत में पेश हो चुके हैं। आज की सुनवाई में सबसे बड़ी बहस आरोप तय करने की प्रक्रिया पर हो सकती है। अदालत ने संकेत दिया है कि 9 मार्च से डे-टू-डे ट्रायल शुरू होगा, यानी केस निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा है।

यह भी पढ़ें: 10 सर्कुलर रोड पर सियासी ब्रेक, फिलहाल खाली नहीं होगा आवास

पिछले राउंड की झलक

16 फरवरी को लालू प्रसाद यादव व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोपों को पूरी तरह खारिज किया और ट्रायल का सामना करने की बात कही। राबड़ी देवी ने भी अदालत में अपना पक्ष रखने की तैयारी बताई।

केस की पृष्ठभूमि

अदालत ने 29 जनवरी की सुनवाई में कहा कि सरकारी नौकरियों के बदले जमीन और संपत्ति लेने की साजिश का संकेत मिलता है। कथित रूप से सरकारी नौकरी का इस्तेमाल परिवार के लिए अचल संपत्ति हासिल करने में हुआ।

CBI चार्जशीट और दस्तावेज

कोर्ट ने CBI द्वारा दायर चार्जशीट और सबूतों का अवलोकन किया। मामला केवल अनियमित नियुक्तियों तक सीमित नहीं है, इसमें जमीन के ट्रांसफर, कीमतों में कथित गड़बड़ी, परिवार और करीबियों के नाम संपत्ति हस्तांतरण समेत जुड़े कारोबार की गहन जांच शामिल है। अदालत ने बचाव पक्ष को आश्वस्त किया कि आरोप तय होना दोष सिद्ध होने के समान नहीं है, और ट्रायल में सबूतों को चुनौती देने का पूरा मौका मिलेगा।

https://samacharpost.live/2026/02/bihar-rajneeti-10-circular-road-rabri-devi-awas-vivad/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment