मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू परिवार को मिली कुछ दिनों की राहत, सुनवाई 15 दिसंबर तक टली

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :चर्चित लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने की सुनवाई को टालते हुए अगली सुनवाई 15 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी है।

यह भी पढ़ें :बिहार में RJD को बड़ा झटका: पूर्व सांसद विजय कृष्ण ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा

कोर्ट ने पांच दिनों की राहत दी

जज विशाल गोगने की पीठ में हुई सुनवाई में सीबीआई ने बताया कि केस में कुल 103 आरोपी शामिल हैं, जिनमें से चार की मृत्यु हो चुकी है। सीबीआई ने यह भी कहा कि सभी आरोपियों से संबंधित दस्तावेज़ों की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, इसलिए चार्ज फ्रेमिंग पर निर्णय अभी नहीं लिया जा सकता। अदालत ने सीबीआई की दलील मानते हुए सुनवाई स्थगित कर दी।

मामले का संक्षिप्त इतिहास

यह मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। आरोप है कि इस दौरान रेलवे में नौकरियां देने के बदले उम्मीदवारों से जमीनें ली गईं और फिर यह संपत्तियाँ लालू परिवार या उनके करीबी लोगों के नाम पर ट्रांसफर कराई गईं।सीबीआई का दावा है कि यह मामला भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग से जुड़ा है।

https://samacharpost.live/2025/12/rjd-ex-mp-vijay-krishna-resigns-from-party/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment