मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव का मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल, डॉक्टरों की निगरानी में हैं राजद सुप्रीमो

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बाईं आंख के मोतियाबिंद का ऑपरेशन शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सफलतापूर्वक किया गया। डॉक्टरों के अनुसार सर्जरी में किसी तरह की जटिलता नहीं आई और प्रक्रिया पूरी तरह सफल रही। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद लालू यादव की स्थिति स्थिर है और उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ दिनों के आराम और नियमित देखभाल के बाद उनकी आंखों की रोशनी में सुधार होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें :सीएम नीतीश की सासु मां का निधन, बांस घाट पर अंतिम संस्कार

मीसा भारती रहीं मौजूद

सर्जरी के दौरान उनकी बेटी और पाटलिपुत्र से लोकसभा सांसद मीसा भारती अस्पताल में मौजूद रहीं। ऑपरेशन की खबर मिलते ही राजद नेताओं और समर्थकों ने राहत जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं लालू यादव

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव पिछले कुछ वर्षों से कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। दिसंबर 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, जिसमें उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी दान की थी। इसके बाद से वे नियमित रूप से दिल्ली में मेडिकल फॉलोअप कराते रहे हैं। किडनी प्रत्यारोपण के अलावा उन्हें हृदय, ब्लड शुगर और उम्र से जुड़ी अन्य बीमारियां भी रही हैं। इन्हीं कारणों से वे सक्रिय राजनीति से कुछ दूरी बनाए हुए हैं, हालांकि पार्टी के अहम फैसलों और रणनीतिक चर्चाओं में उनकी भूमिका बनी हुई है। पार्टी नेताओं के मुताबिक डॉक्टरों की सलाह के अनुसार इलाज और आराम से उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।

https://samacharpost.live/2025/12/bihar-cm-nitish-kumar-saas-vidyawati-devi-death/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment