मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लालू परिवार को बड़ी राहत, ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में फैसला टला

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :बहुचर्चित ‘लैंड फॉर जॉब’ भ्रष्टाचार मामले में आज यानी सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश को टाल दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।

यह भी पढ़ें :पत्नी ने पति पर कुत्ते से करवाया हमला, मामूली बात को लेकर शुरू हुआ था झगड़ा

अदालत में पेशी नहीं, वकील ने मांगी छूट

आज की सुनवाई में लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव अदालत में उपस्थित नहीं हुए। उनकी ओर से वकील मनिंदर सिंह ने तीनों की व्यक्तिगत पेशी से छूट की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया कि इस मामले में अभियोजन चलाने के लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए जांच प्रक्रिया गैरकानूनी है।

सीबीआई का दावा, कानूनी प्रक्रिया पूरी

सीबीआई की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि अभियोग तय करने की प्रक्रिया जानबूझकर टाली जा रही है, जबकि उनकी तरफ से दावा किया गया कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गई हैं और आरोप तय करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।

अगली सुनवाई 4 दिसंबर को

इससे पहले अदालत ने 25 अगस्त को आरोप तय करने के मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब 4 दिसंबर को यह स्पष्ट होगा कि लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में औपचारिक मुकदमा चलेगा या नहीं।

https://samacharpost.live/2025/11/hazaribagh-rohit-jain-attack-allegation-wife-dog-incident-police-investigation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment