मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

स्कूल जा रही छात्राओं को ट्रक ने मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा; हालत नाजुक

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: लालगंज के रामपुर चौक पर बुधवार सुबह स्कूल जा रही दो छात्राओं को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक उन्हें करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। ग्रामीणों ने तुरंत पहुंचकर दोनों को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घायल छात्राओं की पहचान आशा कुमारी और लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशा कुमारी को मुजफ्फरपुर, लक्ष्मी कुमारी को पटना रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: संविधान दिवस पर हजारीबाग की गौरव गाथा, बाबू राम नारायण सिंह और केबी सहाय को किया गया याद

ग्रामीणों का आक्रोश

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आगजनी की। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने और जाम हटाने में जुटी हुई है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें छात्राओं को साइकिल से स्कूल जाते और ट्रक को उन्हें टक्कर मारते देखा जा सकता है।

तेज रफ्तार बना वजह, ड्राइवर फरार

ग्रामीणों के अनुसार, मोड़ और खतरनाक जगह होने के बावजूद ट्रक अति रफ्तार में था। टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश जारी है। पूर्व प्रमुख शशि भूषण प्रसाद सिंह ने बताया कि बालू लदा डंपर अचानक तेज गति में आया और छात्राओं को टक्कर मारते हुए दूर तक घसीटता चला गया। उन्होंने कहा कि समय रहते ग्रामीण नहीं दौड़ते तो बड़ी त्रासदी हो सकती थी।

https://samacharpost.live/2025/11/hazaribagh-constitution-day-contribution-babu-ram-narayan-singh-kb-sahay/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment