मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

तिलैया बाईपास से कोडरमा स्टेशन तक बनेगी सीधी सड़क, मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लिया जायजा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा :कोडरमा रेलवे जंक्शन पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान तिलैया बाईपास से सीधे कोडरमा रेलवे स्टेशन तक सड़क बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इस सड़क के बनने से शहर की भीड़भाड़ कम होगी और यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में कम समय लगेगा। प्रस्ताव के बाद अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण भी किया।

यह भी पढ़ें :धनबाद ट्रेन हादसा: तेतुलमारी स्टेशन के पास युवक की मौत, जांच जारी

निर्माण कार्यों का निरीक्षण और निर्देश

मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित यादव और डीआरएम ने स्टेशन परिसर व निर्माणाधीन नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने धनबाद-कोडरमा रेलखंड का विंडो निरीक्षण कर ट्रैक, सिग्नलिंग और परिचालन व्यवस्था की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश भी दिए गए।

अमृत भारत स्टेशन योजना पर जोर

बैठक में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि स्टेशन के विकास कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि 4 मई को नतीजों के बाद कोडरमा में जश्न मनाया जाएगा और लोगों के बीच मिठाइयां बांटी जाएंगी।

https://samacharpost.live/2026/05/dhanbad-tetulmari-train-accident-gaya-youth-death/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment