मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में टायर फटने से पिकअप पलटी, चालक सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर देवीपुर मोड़ के पास चलती पिकअप वैन का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

25 क्विंटल खोवा लेकर जा रहा था वाहन

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन (UP 65 NT 8695) बनारस से करीब 25 क्विंटल खोवा लेकर देवघर बाबा धाम जा रहा था। रास्ते में देवीपुर मोड़ के समीप अचानक वाहन का पिछला टायर ब्लास्ट हो गया। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की भरसक कोशिश की, लेकिन वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वाहन के पलटने से उसमें लदा सामान सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सामान को दूसरे वाहन से गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें : JPSC आंदोलन: सरकार से वार्ता को तैयार हुए छात्र, उच्च स्तरीय समिति के साथ बैठक की उम्मीद

वाहन हटाने की कवायद जारी

चालक ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन या अन्य भारी वाहन की मदद से सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, हालांकि स्थिति जल्द सामान्य कर ली गई। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर अधिक भीड़ नहीं थी, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना ने एक बार फिर वाहन चालकों के लिए टायर और अन्य तकनीकी उपकरणों की नियमित जांच की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment