मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में पानी-बिजली संकट पर भाजपा का प्रदर्शन, DC कार्यालय के सामने फोड़े घड़े

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा :झारखंड के कोडरमा जिले में पानी और बिजली की समस्या को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांधी चौक से जिला उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में घड़े लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। “हेमंत सोरेन हाय-हाय”, “पानी दो, बिजली दो, नहीं तो गद्दी छोड़ दो” और “जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

यह भी पढ़ें :चक्रधरपुर और बिलासपुर मंडल में मेगा ब्लॉक, 27 ट्रेनें रद्द; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

DC कार्यालय के सामने घड़ा फोड़कर जताया विरोध

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर घड़े फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती और पेयजल संकट से आम जनता बेहद परेशान है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कई इलाकों में पानी की मोटर खराब होने के कारण पिछले 15 दिनों से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि जिले में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति खराब हो चुकी है और आम लोग गर्मी के बीच पानी और बिजली के लिए परेशान हैं। वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनता को जरूरी सुविधाएं देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

बड़े आंदोलन की चेतावनी

भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही पानी और बिजली की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा, राजकुमार यादव, सुभाष मोदी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता शामिल हुए।

https://samacharpost.live/2026/05/chakradharpur-bilaspur-mega-block-trains-cancelled/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment