मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

खूंटी में बड़ा हादसा: लौह अयस्क से भरा ट्रक पलटा, आग में चालक की मौत- खलासी घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,खूंटी :खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। चूरगी गांव के पास खूंटी–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर लौह अयस्क से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और देखते ही देखते आग की चपेट में आ गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से झुलस गया। घायल खलासी को तोरपा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक ओडिशा से जमशेदपुर जा रहा था।

यह भी पढ़ें :RJD विधायक ने नाला निरीक्षण के दौरान मजदूर को थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

फायर ब्रिगेड देर से पहुंची, ट्रक खाक

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह और थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम टीम के साथ स्थल पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे देर से पहुंची, जिसकी वजह से ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया।

चालक की पहचान नहीं, जांच जारी

एएसपी ने बताया कि मृत चालक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। क्या ट्रक में तकनीकी खराबी थी या ओवरलोडिंग की वजह से नियंत्रण खोया गया, इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद होगी।

https://samacharpost.live/2025/11/rjd-mla-slaps-worker-inspection-video-viral-madhepura/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment