Samachar Post रिपोर्टर, खूंटी : खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र स्थित एनएचपीसी कॉलोनी में सोमवार की सुबह एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। 18 वर्षीय हेरमन मुंडू का शव उसके ही घर में गमछे के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया है। सूचना मिलने पर तोरपा थाना के एसआई अमरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और अन्य कोणों से मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, हेरमन मूल रूप से मुरहू थाना क्षेत्र के ओसकेया गांव का निवासी था और पिछले 10 से 12 वर्षों से अपने पिता स्टीफन मुंडू और सौतेली मां के साथ कॉलोनी में रह रहा था।
नशे की लत और झगड़े का विवाद
स्थानीय लोगों ने बताया कि हेरमन को शराब की लत थी और वह नशे में अक्सर अपने माता-पिता से झगड़ा करता था। रविवार की रात भी उसने शराब पीकर झगड़ा किया, जिसके कुछ देर बाद उसका शव बगल के कमरे में फंदे पर लटका पाया गया।
यह भी पढ़ें: जामताड़ा में सड़क हादसे में घायल बच्चे की अस्पताल में मौत, भाजपा ने दोषियों के निलंबन की मांग की
पुलिस जांच जारी
पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।


