मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बीजेपी सांसद कंगना रनौत देवघर पहुंचीं, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : बीजेपी सांसद और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत सोमवार को देवघर पहुंचीं। देवघर एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट परिसर में मौजूद रहे।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच एयरपोर्ट से रवाना

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कंगना रनौत को सीधे वाहन तक पहुंचाया गया। एयरपोर्ट पर किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

यह भी पढ़ें: सीएम हेमंत ने किया शिबू सोरेन इंजीनियरिंग-मेडिकल कोचिंग का उद्घाटन, आदिवासी छात्रों को मिलेगी फ्री तैयारी

बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

एयरपोर्ट से निकलते ही कंगना रनौत बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के लिए रवाना हुईं, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उनका बासुकीनाथ धाम जाने का भी कार्यक्रम निर्धारित है।

सांसद खेल महोत्सव में होंगी शामिल

सूत्रों के मुताबिक, कंगना रनौत देवघर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में भी भाग लेंगी। सभी कार्यक्रमों के बाद वह वापस दिल्ली लौटेंगी।

मीडिया से दूरी बनाए रखी

अपने दौरे के दौरान कंगना रनौत ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और बिना रुके अपने निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गईं।

https://samacharpost.live/2025/12/hemant-soren-shibu-soren-free-engineering-medical-coaching/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment