मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

असम में झामुमो का बड़ा वादा: महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का ऐलान, कल्पना सोरेन ने किया प्रचार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, असम : कल्पना सोरेन ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर कई जनसभाओं को संबोधित करते हुए महिलाओं, चाय बागान श्रमिकों और युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार असम में बनती है, तो महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये सम्मान राशि दी जाएगी।

चाय बागान श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी का वादा

चुनावी सभा में कल्पना सोरेन ने कहा कि चाय बागान श्रमिकों की आय बढ़ाने के लिए न्यूनतम मजदूरी 500 रुपये प्रतिदिन तय की जाएगी। इसके अलावा गरीब परिवारों को आवास, बच्चों को बेहतर शिक्षा और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का भी वादा किया गया। मजबत विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल किसी प्रत्याशी की जीत-हार का नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और बेहतर भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने लोगों से झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें: डीसी के सख्त निर्देश के बाद रांची में गैस होम डिलीवरी तेज, 8 एजेंसियों ने जारी किए 43 रूट

झारखंड मॉडल का दिया उदाहरण

कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड में भी 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जा रहे हैं। यह योजना “मंईयां सम्मान योजना” के नाम से लागू है। उन्होंने बताया कि 2024 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी, जो चुनाव में बड़ा मुद्दा बनी। अब उसी मॉडल को असम में लागू करने का वादा किया गया है।

https://samacharpost.live/2026/04/ranchi-lpg-gas-delivery-routes-43-issued-dc-action-cylinder-supply-update/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment