मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कैमूर में भीषण सड़क हादसा: कार–ट्रक टक्कर में DSP समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के कैमूर जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर के पास एक कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें भभुआ मुख्यालय के डीएसपी और क्राइम सेक्शन के इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, सभी पुलिसकर्मी पटना से भभुआ लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार दादर के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में डीएसपी गजेंद्र कुमार, क्राइम सेक्शन इंस्पेक्टर राजेश कुमार, चालक राजीव कुमार और पुलिसकर्मी करण कुमार घायल हो गए।

यह भी पढ़ें :असम में बड़ा रेल हादसा: राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकराई, पांच बोगियां पटरी से उतरीं

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टर विंध्याचल सिंह के अनुसार प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को बेहतर और उच्च स्तरीय उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, जांच शुरू

हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बोनट, इंजन और डैशबोर्ड को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक गलत दिशा से आ रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2025/12/rajdhani-express-hathi-takkar-assam-rail-hadsa/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment