मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार विधानसभा चुनाव: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद जहां मतगणना की तैयारी चल रही है, वहीं भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी और काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह नई परेशानी में फंस गई हैं। उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई बिक्रमगंज के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) सह निर्वाचन पदाधिकारी प्रभात कुमार की लिखित शिकायत पर की गई है। एफआईआर में ज्योति सिंह के साथ उनके माता-पिता, भाई, बहन सहित कुल 18 लोगों के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: मनरेगा योजनाओं की अब होगी सटीक निगरानी, हर साइट का होगा जियो टैगिंग

क्या है पूरा मामला

दरअसल, दूसरे चरण के मतदान की रात यानी 11 नवंबर को करीब 12:25 बजे, प्रशासनिक टीम ने डेहरी रोड स्थित विंध्यवासिनी होटल में जांच की थी। इस दौरान पाया गया कि ज्योति सिंह के साथ चुनाव प्रचार में शामिल कुछ बाहरी लोग होटल में ठहरे हुए थे, जबकि चुनाव प्रचार 9 नवंबर को ही समाप्त हो चुका था। शिकायत में यह भी कहा गया है कि ज्योति सिंह ने जांच टीम के कार्य में सहयोग नहीं किया और अधिकारियों को जांच से रोकने की कोशिश की। बताया गया कि इस दौरान ज्योति सिंह और एसडीएम के बीच तीखी बहस भी हुई थी।

ज्योति सिंह ने लगाया प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप

वहीं, छापेमारी के बाद ज्योति सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीतिक रूप से परेशान करने की साजिश रची जा रही है। ज्योति सिंह ने आरोप लगाया कि बिना महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में होटल के कमरों में जबरन प्रवेश किया गया और महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार किया गया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें और उनके समर्थकों को चार घंटे तक परेशान किया गया। फिलहाल, प्रशासन की कार्रवाई और ज्योति सिंह के आरोपों को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। मामले की जांच जारी है।

https://samacharpost.live/2025/11/mgnrega-jharkhand-geo-tagging-site-monitoring/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment