मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JPSC विवाद पर सुदेश महतो ने उठाए सवाल, CBI जांच की मांग तेज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में सीआईडी की कार्रवाई के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने मामले की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

CID जांच की निष्पक्षता पर जताई शंका

सुदेश महतो ने कहा कि सरकार के अधीन कार्य करने वाली जांच एजेंसी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सभी तथ्यों के सामने आने की उम्मीद करना कठिन है। उनके अनुसार, इस तरह की कार्रवाई से वास्तविक जवाबदेही तय होने के बजाय मामले को नियंत्रित करने का प्रयास प्रतीत होता है।

भर्ती प्रक्रिया को लेकर पहले से उठते रहे हैं सवाल

आजसू प्रमुख ने कहा कि JPSC की भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा लंबे समय से कई गंभीर सवाल उठाए जाते रहे हैं। परीक्षा परिणाम, चयन प्रक्रिया और प्रशासनिक निर्णयों को लेकर लगातार आपत्तियां दर्ज की गई हैं। ऐसे में केवल विभागीय या राज्य स्तरीय जांच से युवाओं का भरोसा पूरी तरह बहाल नहीं हो पाएगा। सुदेश महतो ने राज्य सरकार से पूरे मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र एजेंसी द्वारा जांच होने से यह स्पष्ट हो सकेगा कि कथित अनियमितताओं के लिए कौन जिम्मेदार है और मामले की वास्तविक सच्चाई सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़ें : 24 जुलाई से झारखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में अच्छी बारिश के आसार

युवाओं के भविष्य से जुड़ा है मामला

उन्होंने कहा कि झारखंड के लाखों युवाओं का भविष्य भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ा हुआ है और इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। युवाओं के विश्वास को बनाए रखने के लिए पारदर्शी और निष्पक्ष जांच आवश्यक है। आजसू पार्टी ने कहा कि वह JPSC अभ्यर्थियों की न्यायपूर्ण मांगों और संघर्ष के साथ खड़ी है। पार्टी ने पारदर्शी, जवाबदेह और निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस मुद्दे को लोकतांत्रिक मंचों पर लगातार उठाया जाएगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अनंत सिंह के बाद पत्नी नीलम देवी पर भी JDU की कार्रवाई, 20 सूत्री समिति से हटाया; राज्यमंत्री का दर्जा खत्म

Jharkhand BJP: प्रदेश की नई टीम में जिम्मेदारियों का बंटवारा, 10 नवंबर तक कमेटियां गठित करने का निर्देश

झारखंड की सहिया, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को मिलेगा 15 लाख तक कैशलेस इलाज, 1.15 लाख परिवारों को लाभ

National News: ब्रिक्स संसदीय मंच पर ओम बिरला का संदेश, बोले- युद्ध और आर्थिक अस्थिरता के दौर में बातचीत-कूटनीति जरूरी

Ranchi News: अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, भाई ने मांगी निष्पक्ष जांच

JPSC Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते के बैग से मिली थी 15 अभ्यर्थियों की सूची, 10 के चयन का दावा

Leave a Comment