देवघर: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

Rupa Kumari | December 6, 2025 | 12:22 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, देवघर : आज सुबह देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्य एवं देश की खुशहाली की कामना की।

साथ में रहे वरिष्ठ भाजपा नेता

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें अमर बाउरी, भानू प्रताप शाही, अर्जुन मुंडा, निशिकांत दुबे, आदित्य साहू, दीपक प्रकाश और बिरांची नारायण शामिल थे।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: मेंटेनेंस वर्क के चलते आज दो घंटे बिजली कटौती

स्थानीय लोगों से हुई मुलाकात

मंदिर में दर्शन और पूजा के दौरान नड्डा ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और उनसे बातचीत की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और नेताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बैद्यनाथ धाम में नड्डा की पूजा-अर्चना को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी थी, ताकि सभी श्रद्धालु और नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share this news

संबंधित खबरें