मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JMM 15 अक्टूबर को घोषित करेगा घाटशिला उपचुनाव उम्मीदवार का नाम

--Advertisment--

  • पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में होगा उम्मीदवार का ऐलान

Samachar Post रिपोर्टर,घाटशिला :झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान 15 अक्टूबर को करेगा। पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में यह फैसला लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, दिवंगत विधायक रामदास सोरेन के निधन से खाली हुई इस सीट से पार्टी सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा बैठक के बाद ही होगी।

यह भी पढ़ें :लिव-इन पार्टनर के घर फंदे से लटका मिला युवक, परिजनों ने प्रेमिका पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

‘यह सीट हमारी थी और हमारी ही रहेगी’ – JMM

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि पार्टी को घाटशिला सीट पर अपनी जीत को लेकर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, यह सीट हमारी थी, हमारी ही रहेगी। JMM जनता के समर्थन से फिर से इस क्षेत्र में जीत दर्ज करेगा।

चुनाव आयोग आज करेगा तारीखों का ऐलान

इसी बीच, चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियों का ऐलान करेगा। इसके साथ ही झारखंड में होने वाले उपचुनावों की तारीखों की भी घोषणा की जाएगी।

सोमेश सोरेन के नाम पर चर्चा तेज

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी सोमेश सोरेन को घाटशिला से उम्मीदवार बना सकती है। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि उन्हें उपचुनाव से पहले हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा जैसे मधुपुर और डुमरी उपचुनाव के दौरान हुआ था। हालांकि, इस बार झामुमो ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है।

https://samacharpost.live/2025/10/youth-family-accused-of-harassing-girlfriend-found-hanging-from-the-noose-of-live-in-partners-house/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment