मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राज्यसभा चुनाव से पहले झामुमो-कांग्रेस में बढ़ी खींचतान, दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने की चर्चा तेज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दोनों सीटों पर पार्टी उम्मीदवार उतारने का सुझाव दिया है। इसके बाद गठबंधन की राजनीति और राज्यसभा चुनाव के समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

शीर्ष नेताओं की बैठक में उठा दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का मुद्दा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बुलाई गई बैठक में स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, सुदिव्य कुमार सोनू, दीपक बिरुआ, योगेंद्र प्रसाद, मथुरा महतो, हफीजुल हसन, विजय हांसदा सहित कई अन्य बड़े नेता शामिल थे। बैठक के बाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि नेताओं ने मुख्यमंत्री को दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का सुझाव दिया।  बैठक के बाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि नेताओं ने मुख्यमंत्री को दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का सुझाव दिया है और अंतिम निर्णय के लिए उन्हें अधिकृत किया गया है।

हफीजुल हसन का बड़ा बयान

मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि झामुमो दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने के पक्ष में है। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें और तेज हो गई हैं। इस बीच कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रणव झा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। उम्मीदवार की घोषणा के बाद पार्टी के भीतर भी असंतोष के स्वर सामने आए हैं। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनके दशकों के योगदान और संघर्ष की अनदेखी की गई है।

भाजपा की नजर चुनावी समीकरणों पर

राज्यसभा चुनाव को लेकर बदलते समीकरणों के बीच भाजपा भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यदि झामुमो और कांग्रेस अलग-अलग उम्मीदवार उतारते हैं, तो चुनावी गणित और अधिक रोचक हो सकता है। हालांकि अंतिम तस्वीर उम्मीदवारों के नामांकन और गठबंधन दलों की रणनीति स्पष्ट होने के बाद ही सामने आएगी।

यह भी पढ़ें: विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, पूरे झारखंड में हुआ वृक्षारोपण

आलमगीर आलम ने जताया गठबंधन पर भरोसा

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि गठबंधन पूरी तरह मजबूत है और एक सीट पर झामुमो तथा दूसरी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन दल आपसी समन्वय के साथ चुनाव लड़ेंगे। राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में बढ़ी हलचल के बीच अब सभी की नजर झामुमो के अंतिम फैसले और भाजपा के उम्मीदवार पर टिकी हुई है।

https://samacharpost.live/2026/06/bjp-ek-ped-maa-ke-naam-campaign-jharkhand-world-environment-day/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment