मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के खिलाफ गिरिडीह में JMM का प्रदर्शन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गुरुवार को गिरिडीह के टावर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने किया। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ी हुई गैस कीमतों को वापस लेने की मांग उठाई

छोटे कारोबारियों पर बढ़ा बोझ

जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने से छोटे होटल, ढाबा और अन्य व्यवसाय से जुड़े लोगों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होने के बावजूद केंद्र सरकार लगातार दाम बढ़ा रही है। संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का सबसे ज्यादा असर छोटे कारोबारियों और आम लोगों पर पड़ रहा है। उन्होंने महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लेने की मांग की।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल हिंसा पर अर्जुन मुंडा का बयान, बोले- लोकतंत्र में मतभेद का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

बंगाल चुनाव का भी उठा मुद्दा

धरने के दौरान नेताओं ने पश्चिम बंगाल चुनाव का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के लिए सरकारी संस्थाओं और तंत्र का दुरुपयोग किया गया। प्रदर्शन में मेयर प्रमिला मेहरा, पूर्व विधायक केदार हाजरा, डिप्टी मेयर और जेएमएम के कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मिलकर गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के खिलाफ विरोध जताया।

https://samacharpost.live/2026/05/arjun-munda-statement-on-west-bengal-political-violence/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment