मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झामुमो ने असम चुनाव 2026 के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची, हेमंत सोरेन प्रमुख

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर हेमंत सोरेन को मुख्य चुनाव प्रचारक के रूप में घोषित किया है।

यह भी पढ़ें :संथाल परगना दौरे पर बाबूलाल मरांडी ने मतदाता सूची और बूथ मजबूती पर दिया जोर, बंगाल में भाजपा की जीत का जताया भरोसा

स्टार प्रचारकों की सूची में प्रमुख नेता

सूची में झामुमो के केंद्रीय नेताओं को भी शामिल किया गया है। इनमें प्रमुख नाम हैं डॉ. सरफराज अहमद, विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, जोबा माझी, अभिषेक प्रसाद, पंकज मिश्रा, सुदिव्य कुमार, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, विजय हांसदा, कल्पना मुर्मू सोरेन, डॉ. महुआ माजी, हफीजुल हसन, भूषण तिर्की, विकास मुंडा, एम.टी. राजा, आलोक सोरेन, डॉ. लुईस मरांडी शामिल है। ये सभी नेता असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में हवाई, सड़क और रेल मार्ग से व्यापक प्रचार अभियान चलाएंगे।

निर्वाचन आयोग से मांगी औपचारिक अनुमति

झामुमो ने भारत निर्वाचन आयोग से इन स्टार प्रचारकों के प्रचार और वाहनों के लिए राज्य के भीतर आवागमन हेतु पास जारी करने की भी अनुमति मांगी है। यह पत्र लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 के तहत भेजा गया है।

असम में संगठन विस्तार की रणनीति

विश्लेषकों का मानना है कि झामुमो की यह पहल असम में राजनीतिक उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में अहम है। पार्टी मुख्य रूप से झारखंड पर आधारित रही है, लेकिन अब अन्य राज्यों में भी अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है।

https://samacharpost.live/2026/03/babulal-marandi-santhal-pargana-voter-list-booth-strengthening/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment